ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय मानक ब्यूरो के 75वें स्थापना दिवस पर गोयल ने दी बधाई

नयी दिल्ली (मानवीय सोच): देश में वस्तुओं के बनाने और बिकने वाली मानकीकरण और गुणवत्ता के नियमन निर्धारण करने वाली एजेंसी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) गुरुवार को अपना 75 वां स्थापना दिवस मना रही है।

खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बीआईएस के स्थापना दिवस पर संस्थान के काम की सराहना की है और इसके अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामना दी है।

गोयल ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा, “भारतीय मानक ब्यूरो के 75वें स्थापना दिवस पर मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनायें देता हूँ।”

गोयल ने कहा बीआईएस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक वर्ष‌ में 1,028 मानक निर्धारित किये और 3,484 मानकों की समीक्षा की है, जो उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद पहुंचाना सुनिश्चित करता है। पहले यह संस्था भारतीय मानक संस्थान के नाम से जानी जाती थी।  गोयल ने पिछले वर्ष इसके 74वें स्थापना दिवस पर इसके संस्थापक, निदेशक पद्मश्री डॉ. लाल सी. वर्मन की मूर्ति का भी अनावरण किया था।

Scroll to Top