ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# भारतीय मूल की 2 महिला सुरक्षा अधिकारियों की इजरायल में मौत

इजरायल : (मानवीय सोच)  हमास के बीच चल रही जंग में भारतीय मूल की दो महिला सुरक्षा अधिकारियों के मरने की खबर आ रही है. 7 अक्टूबर को इजरायल के दक्षिणी इलाके में हुए हमास के हमले के समय ये दोनों वहां उपस्थित थीं. इजरायली सेना और आधिकारिक सूत्रों द्वारा इस बात की पुष्टि हुई है. लेफ्टिनेंट ऑर मोसेस (22 वर्षीय) और इंस्पेक्टर किम डोक्राकर मरने वाली भारतीय मूल की महिलाएं हैं. लेफ्टिनेंट ऑर मोसेस अशदोद के होम फ्रंट कमान की कमांडर थीं तो किम डोक्राकर सीमा पुलिस अधिकारी थीं.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिला अधिकारियों की मौत हमास के हमले में लड़ते हुए हुई है. हमास के आतंकियों का दोनों ने जमकर मुकाबला किया. हमास के साथ चल रही लड़ाई में अब तक इजरायल के 51 पुलिस अधिकारी और 286 सैनिकों की मौत हो चुकी है. वहीं इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि भारतीय मूल के मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. हमास ने इजरायल के कई लोगों को बंधक बना कर रखा हुआ है.

Scroll to Top