(मानवीय सोच) : भारतीय सेना के एक कर्नल के नेतृत्व में हमारे जांबाजों की टीम ‘हर शिखर तिरंगा’ ने केवल 10 दिनों में माउंट जोंगसॉन्ग पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया. उन्होंने 7462 मीटर की चढ़ाई पूरी कर यह असाधारण उपलब्धि हासिल की. हिमालयन चोटी पर उनका यह अब तक का चौथा समिट है माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (X) पर भारतीय सेना की ओर से माउंट जोंगसॉन्ग पर तिरंगा लहराने वाले जांबाजों की तस्वीरें शेयर की गईं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किन-किन जवानों ने यह कारनामा किया…चोटी पर चहुंओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है
सेना की ओर कहा गया, “हर शिखर तिरंगा अभियान का नेतृत्व एक कर्नल कर रहे हैं..और वह अब तक कई उूंची चोटिंया फतह कर चुके हैं.” हिमालय पर्वत श्रंखला में दर्जनों ऐसी चोटियां हैं जो इन दिनों बर्फ से ढकी हुई हैं…उनकी उूंचाई इतनी ज्यादा है कि हर कोई वहां नहीं पहुंच सकता.
