ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भितरघातियों का ब्योरा मुख्यमंत्री को देने की तैयारी

लोकसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत में बाधक बनने वाले उप्र. के नेता व अधिकारियों के नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटकर आने पर विश्वासपात्र चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले एक-एक नाम का ब्योरा मय सबूत मुख्यमंत्री के सामने रखने की तैयारी में हैं। इन नामों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मंत्रणा के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इतना ही नहीं, करीबियों की कुंडली भी खंगाली जानी है जो सही तस्वीर का बखान नहीं कर रहे थे। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से पहले ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना प्राथमिकता पर है। दरअसल, भितरघात का मामला गंभीर इसलिए है, क्योंकि इसको लेकर न केवल हारे हुए कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है बल्कि कुछ जीते हुए सांसदों ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। कुछ विधायकों से नाराज हैं तो किसी का आरोप है कि उन्हें स्थानीय संगठन के नेताओं का समर्थन अपेक्षानुरुप नहीं मिला। इसे लेकर पार्टी प्रमुख ने सभी जिला व महानगर इकाइयों से रिपोर्ट तलब की है। एक ओर संगठन स्तर से रिपोर्ट तैयार की ही जा रही है तो वहीं मुख्यमंत्री स्तर से भी उनके विश्वासपात्र पड़ताल कर सूचना दे रहे हैं।

Scroll to Top