राजस्थान : (मानवीय सोच) भीलवाड़ा में शादीशुदा महिला से ‘अपहरण और गैंगरेप’ के मामले में नया मोड़ आ गया है. दरअसल, महिला ने दो युवकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे किडनैप कर गैंगरेप किया और मारपीट कर निर्वस्त्र छोड़ दिया. अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से दो युवकों के साथ बाइक से गई थी. इस दौरान युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. बचने के लिए महिला वहां से बिना कपड़ों के भागकर सड़क पर पहुंच गई.
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं. आरोपियों ने 25 वर्षीय महिला को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद जब महिला उनसे मिलने पहुंची तो दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और मारपीट की. महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी छीन लिए पुलिस ने कहा कि महिला स्वेच्छा से युवकों के साथ गई थी. युवक महिला पर रात में साथ रुकने का जोर डालने लगे. इसी को लेकर विवाद हो गया
