ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# भूवैज्ञानिक डॉ सामल को ‘राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार 2022’, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

वाराणसी : (मानवीय सोच) बीएचयू के विज्ञान संस्थान से भूवैज्ञानिक ने काशी का नाम रौशन किया है। भूविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ अमिया कुमार समाल को राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। डॉ अमिया कुमार समाल ओडिशा राज्य के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में डॉ. सामल को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार में एक पत्र, एक पदक और नकद पुरस्कार दिया गया है।

केंद्रीय खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार 35 साल से कम वर्ष के व्यक्ति को दिया जाता है। जिसने भूविज्ञान के किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो। डॉ सामल को पहले भी राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत, और भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ सामल इंडियन एकेडमी ऑफ साइंस, बैंगलोर के युवा सहयोगी भी हैं। 

डॉ सामल का चयन स्वीडन में शोध परियोजना के लिए हुआ है। उनको स्वीडन के विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा समर्थित इंटरनेशनल रिसर्च एक्सपीरियंस (एसआईआरई) फेलोशिप के लिए चुना गया है। वह दो महीने के लिए भारत की ओर से बैडलीइट निष्कर्षण और डेटिंग की तकनीकों पर प्रोफेसर उल्फ सोडरलुंड के साथ, लुंड विश्वविद्यालय, स्वीडन में काम करेंगे। 

Scroll to Top