ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भ्रष्टाचार की बड़ी खिलाड़ी है अघाड़ी गठबंधन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राज्य में लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. मंगलवार को भी पीएम मोदी ने महा विकास अघाड़ी (MVA) को भ्रष्टाचार की बड़ी खिलाड़ी बताया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया. महाराष्ट्र के चिमूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि गठबंधन विकास को बाधित करने में माहिर है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘यहां के लोग दशकों से रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और अघाड़ी पार्टियों ने कभी ऐसा नहीं होने दिया. महाराष्ट्र का तीव्र विकास इन अघाड़ी पार्टियों की पहुंच से बाहर है. वे विकास पर ब्रेक लगाने और बाधा डालने में माहिर हैं.’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ये वो टैलेंट है, जिनमें कांग्रेस और अघाड़ी गठबंधन को महारत हासिल है, दूसरे शब्दों में ये भ्रष्टाचार में सबसे बड़ी ‘खिलाड़ी’ हैं.’ महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिमूर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी.’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस आरक्षण (के विषय) से चिढ़ती है. 1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा एक विज्ञापन प्रकाशित कर दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को मिले विशेष अधिकारों पर सवाल उठाए गए थे.’

मोदी ने कहा कि यह पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी के आरक्षण विरोधी रवैये को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10 प्रतिशत के आसपास है और कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई एसटी के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है, वह बिखर जाए. आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है.’

Scroll to Top