मिर्जापुर (मानवीय सोच) पेट दर्द व अन्य समस्या होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ वहां कार्य करने वाले स्वीपर ने महिला वार्ड के बाथरूम में दुष्कर्म किया। आठ मई को उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद वह घर चली गई। दो दिन बाद सोमवार की रात को वह जिला महिला अस्पताल आई तो सारी बात पति को बताई।
सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय एक महिला सात मई को पेट दर्द व अन्य समस्या होने पर मंडलीय अस्पताल आई थी। अस्पताल के महिला वार्ड में उसे भर्ती कर दिया गया। जहां उसने बताया कि वह गर्भवती है। सात मई की रात को वह बाथरूम में कपड़ा बदलने गई तो वहां मौजूद सफाई कर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आठ मई की सुबह रेफर होने के बाद वह घर चली गई। 9 मई की रात को पेट दर्द होने पर उसे जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां पेट में गर्भ के मृत होने के कारण उसका इलाज किया गया। रात को उसने पति को दुष्कर्म की बात बताई। महिला ने बताया कि सात मई को मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंची तो बाथरूम में कपड़ा बदलने के दौरान सफाईकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।