ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मंत्री ने कैमरे के सामने की ‘सरेआम बेइज्जती’ तो स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर ने दे दिया इस्तीफा

चंडीगढ़  (मानवीय सोच) पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा द्वारा सबके सामने ऑन कैमरा अपमानित किए जाने के एक दिन बाद, फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति डॉ. राज बहादुर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आज राज्य सरकार को पत्र लिखा है. दरअसल, अस्पताल के वार्डों में गंदगी की शिकायत के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पत्रकारों और कैमरामैन के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे और डॉ. बहादुर को मरीजों के लिए लगाए बिस्तर पर लेटने के लिए कहा.

मंत्री जौरामाजरा बिस्तर से उठते ही डॉक्टर से कहते सुनाई देते हैं, ” सब आपके हाथ में है, सब आपके हाथ में है.” इसी बीच, कोई गद्दे को उठाता है और उसकी खराब स्थिति की ओर इशारा करता है. मंत्री तब पूछते हैं कि उसे स्टोर दिखाए जाएं. इस पूरे प्रकरण का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया. विपक्षी नेताओं ने मंत्री के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे “सस्ता नाटक” कहा था.

कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा था, ” भीड़ का इस तरह का व्यवहार हमारे मेडिकल स्टाफ का ही मनोबल गिराएगा.” मई में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था. विपक्ष के नेताओं के साथ ही आईएमए और आईओए ने भी मंत्री के हरकतों की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर बहुत प्रेशर में काम करते हैं. ऐसे में उनके साथ ऐसा बर्ताव उचित नहीं है.

 

Scroll to Top