मऊ : (मानवीय सोच) मिशन 2024 पर निकले समाजवादी पार्टी केू राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह मंगलवार को नगर के अलीनगर स्थित एक रेस्ट्रोरेंट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर है, इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
कहा कि वह हिंदी में पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के हर जिलों में जा रहे हैं। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा की अब उनके बिरादरी के लोग भी समझ गए हैं कि वह उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। अब वह जफराबाद से भी विधायक नहीं जीत पाएंगे। वहीं सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के हालत काफी खराब हो गई है लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। जिससे काफी समस्याएं हो रही है। इस दौरान कहा कि जब नेता जी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर बिजली मिलती थी।
