(मानवीय सोच) : महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश देने के लिए मदरसों में आनाकानी नहीं चलेगी. मदरसा बोर्ड मदरसा विनियमावली 2016 में संशोधन कर मातृत्व अवकाश को अनिवार्य रूप से शामिल करने जा रहा है. इसके तहत महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश के साथ ही बाल्य देखभाल अवकाश का लाभ भी बगैर रुकावट आसानी से मिल सकेगा. उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मौजूदा समय में मान्यता प्राप्त 16461 मदरसे संचालित हैं. करीब 32827 शिक्षकों में दस फीसदी महिलाएं हैं.
मदरसों में महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश का मामला
मदरसा विनियमावली 2016 में मदरसा शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की तर्ज पर अवकाश देने की व्यवस्था है. ऐसी स्थिति में मातृत्व अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश स्वीकृत करने में मदरसों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य आनाकानी करते हैं. इसको देखते हुए शासन ने 30 अगस्त 2022 को आदेश जारी कर अवकाश देने के निर्देश दिए थे. यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर इफ्तिखार अहमद जावेद की मानें तो बोर्ड मदरसा विनियमावली 2016 में संशोधन कर मातृत्व अवकाश को शामिल करेगा
