मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसमें बीजेपी और कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए तमाम वादे और दावे कर रही है. खासकर दोनों दल महिला वोटर्स पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. महिलाओं को लेकर कई वादे किए गए हैं. बुधवार यानी कि 4 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया है. जिसमें वोटरों का आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है. इस आंकड़े से साफ हो गया है कि इस विधानसभा चुनाव में महिलाएं किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की गई मतदाता सूची में कुल 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता हैं. जिसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607, तो महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है, वहीं थर्ड जेंडर 1373 हैं. प्रदेश के 41 जिलों में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है. ऐसे में यहां की सीटों पर होने वाली हार-जीत का फैसला महिला वोटर्स करेंगी
