ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मध्य प्रदेश में SDM को जिंदा जलाने की कोशिश

नई दिल्ली (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश में एसडीएम को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इस दौरान किसी तरह एसडीएम ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई है। पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर भी बरसाए भी हैं। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति हटवाने से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

बताया जा रहा है कि लहार के वार्ड 14 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इस प्रतिमा को हटवाने की गुहार लगाई थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम केवी विवेक और तहसीलदार नवीन भारद्वाज प्रतिमा को हटवाने के लिए लहार पहुंचे थे। एसडीएम के साथ उस वक्त कुछ पुलिस बल भी था।

लेकिन प्रतिमा हटाने गई प्रशासन की टीम को देख कर कुछ स्थानीय लोग बिफर गए। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले पुलिस की टीम पर पथराव किया। इसके बाद टीम पर गोबर भी फेंक गया। आसामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के पास स्थित झोपड़ी में आग लगा दी। एसडीएम केवी विवेक इस आग में बुरी तरह घिर गए। किसी तरह पुलिस बल ने एसडीएम को इस आग से बचाया है और उन्हें लेकर थाने पर लेकर गये।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग आंबेडकर की मूर्ति के पास खड़े होकर प्रतिमा हटाने का विरोध कर रहे हैं। वहां कुछ महिलाएं भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ झोपड़ियों में आग लगाई गई है, वो भी इस वीडियो में नजर आ रहा है।

Scroll to Top