ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद नवाब मलिक को बेल दिलाने के बदले मांगे 3 करोड़

मुंबई  (मानवीय सोच) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के बेटे ने आरोप लगाया कि किसी ने उनसे उनके पिता को बेल दिलाने के बदले 3 करोड़ रुपये मांगे हैं। नवाब मलिक के बेटे आमिर मलिक ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। आमिर मलिक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आमिर मलिक के मुताबिक उन्हें इम्तियाज नाम के शख्स का ईमेल आया जिसमें उसने लिखा था कि वो एनसीपी नेता नवाब मलिक को बेल दिलाने की कोशिश करेगा, बदले में उसे 3 करोड़ रुपये के बिटकॉइन चाहिए। नवाब मलिक को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशायल ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आमिर मलिक की शिकायत पर बुधवार रात वीबी नगर पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक आमिर मलिक को एक ईमेल मिली जिसे भेजने वाले शख्स ने अपना नाम इम्तियाज लिखा था। ईमेल में लिखा था कि वो एनसीपी नेता नवाब मलिक को बेल पर निकालने की कोशिश करेगा। बदले में उसे बिटकॉइन में 3 करोड़ रुपये चाहिए। आमिर मलिक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में कहा कि ‘मैने इस मामले में FIR दर्ज करवा दी है लेकिन इससे ज्यादा जानकारी मैं नहीं दे सकता क्योंकि ये गोपनीय मामला है’। आमिर मलिक की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 419 (लालच देकर धोखेबाजी करना), 420 (धोखेबाजी) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के नेता और मंत्री नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने 23 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े लोगों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग करने का आरोप है। नवाब मलिक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और मुंबई की आर्थर रोड़ जेल में बंद हैं।

Scroll to Top