लोकसभा चुनाव के बीच मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष साहब (जेपी नड्डा) ने शायद मुझमें कुछ देखा होगा। तभी ये फैसला लिया गया है। मैं किसी को भी निराश नहीं करूंगी। मनोज तिवारी की बेटी ने कहा कि मैंने कबी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी। शायद भगवान की यही योजना थी। राजनीति में शामिल होना मेरे लिए 10-15 साल के बाद का प्लान था। बीजेपी का दामन थामने के बाद रीति तिवारी ने बताया कि वो अभी 22 साल की हैं और वो एक सिंगर हैं तथा एक एनजीओ में काम करती हैं। बता दें कि रीति तिवारी मनोज तिवारी की बड़ी बेटी हैं।
