ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध

कोलकाता  (मानवीय सोच)  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगने का मामला सामने आया है। कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के घर में एक अनजान शख्स घुस गया था। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति दीवार फांदकर मुख्यमंत्री निवास में घुस गया था। वह पूरी रात घर के अंदर ही रहा। सुबह के समय जब पुलिसवालों की निगाह उस पर पड़ी तो उसे गिरफ्तार किया गया। अफसरों के मुताबिक इस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सीएम की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आने के बाद कमिश्नर विनीत गोयल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जेड श्रेणी में कैसे लगाई सेंध
मुताबिक पुलिस अधिकारी इस बात के लिए जांच में जुटे हैं कि आखिर इस शख्स ने जेड श्रेणी की सुरक्षा में सेंध कैसे लगाई। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इसके साथ ही सुरक्षा में सेंध लगाने के पीछे इरादे के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घर के अंदर घुसने वाला शख्स या तो चोर है, या फिर दिमागी रूप से ठीक नहीं है। हालांकि पुलिस अभी विभिन्न कोणों से जांच में जुटी है।

पिछले महीने में घर के पास हुआ था डबल मर्डर
इससे पहले पिछले महीने मुख्यमंत्री आवास के पास ही एक डबल मर्डर हुआ था। इसके बाद यहां की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे थे। घटना में व्यापारी अशोक शाह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी, वहीं उनकी पत्नी को गोली मार दी गई थी। बाद में यह पता चला था कि मुख्यमंत्री आवास के करीब लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर को एक शांतिप्रिय इलाका बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ बाहरी ताकतें इलाके में अशांति फैलाना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि इसको लेकर सुरक्षा के उपाय कड़े किए जाएंगे।

 

Scroll to Top