लखनऊ : (मानवीय सोच) ट्रॉमा सेंटर के बाहर सक्रिय निजी अस्पताल के दलालों पर लगाम लगाने के लिए केजीएमयू अब पुलिस की मदद लेगा। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इसे लेकर ज्वाइंट कमिश्नर के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की है। ट्रॉमा सेंटर में रोजाना काफी संख्या में मरीज आते हैं।
पर्याप्त बेड न होने पर इनमें से कई को लौटना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस संचालक और दलाल इन्हें निजी अस्पताल पहुंचा देते हैं, जहां जमकर वसूली होती है। दलालों पर लगाम न लगने से परिसर से भी मरीजों की शिफ्टिंग हो जाती है। इसमें कर्मचारियों की भूमिका भी उजागर हो चुकी है।
