# मल्टीलेयर सिक्योरिटी,बुलेट प्रूफ वाहन, विदेशी मेहमानों की होगी अचूक सुरक्षा

दिल्ली : (मानवीय सोच)  G20 शिखर सम्मेलन के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस मेगा इवेंट की तारीख 9-10 सितंबर के लिए निर्धारित है. नगर निगम ने पूरे इलाके की साफ-सफाई कर दी है. G20 समिट में हिस्सा लेने वाले देशों के प्रतिनिधियों के लिए विदेश मंत्रालय ने कुल 35 होटल बुक किए गए हैं.

वहीं, विश्व के कोने-कोने से आने वाले अतिथियों के लिए शानदार इंतजाम किए जा रहे हैं. सुरक्षा की जिम्मेदारी NSG कमांडो को दी गई है. दिल्ली की ऐसी किलाबंदी की जा रही है कि परिंदा भी पर न मार सके. वीवीआईपी इलाके में पुलिस, अर्धसैनिक बलों ने पहरा बढ़ा दिया है.

इतना ही नहीं सुरक्षा के लिए CRPF की 50 टीमों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है. ग्रेटर नोएडा में सीआरपीएफ के 1000 जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं. ये सारे जवान कभी न कभी वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं. सभी जवान विदेशी मेहमानों के साथ उनके काफिले में चलेंगे.