ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महज 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे सुपरटेक के यह ट्विन टावर

नोएडा (मानवीय सोच) नोएडा के सेक्टर 93 ए में स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में बने ट्विन टावर को ध्वस्त करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सबकुछ ठीक रहा तो विस्फोट के जरिए दोनों टावर महज 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे। करीब 100 मीटर दूर से रिमोर्ट दबाकर इन्हें ध्वस्त किया जाएगा। ध्वस्तीकरण के बाद करीब 10 मिनट तक आसपास के करीब 30 मीटर एरिया तक धूल उड़ेगी। धूल उड़ने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर पानी से छिड़काव किया जाएगा। इस दौरान आसपास की तीन सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों को करीब 5 घंटे तक बाहर रहना होगा। शाम तक लोग अपने फ्लैटों में लोग वापस लौट सकेंगे।

एडिफिस एजेंसी के हेड उत्कर्ष मेहता ने बताया कि ध्वस्तीकरण वाले दिन आसपास के फ्लैटों को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन फिर भी 100 करोड़ का बीमा कराया जा रहा है। अभी टावर में विस्फोटक लगाने के लिए काम चल रहा है। अभी तक 22 मई 2022 को टावर के ध्वस्तीकरण की योजना है।

आधा घंटे तक बंद हो सकता है एक्सप्रेसवे

ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के दौरान करीब 30 मिनट तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वाहनों के लिए बंद रहेगा। अभी तक देश में इतने ऊंचे टावर कहीं भी ध्वस्त नहीं किए गए हैं। ये 102 मीटर ऊंचे टावर हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे तक विस्फोट के दौरान कोई भी निर्माण सामग्री नहीं पहुंचेगी, लेकिन एतिहयात के तौर पर इसे बंद रखा जाएगा। इसकी वजह यह है कि ध्वस्तीकरण वाले दिन काफी लोग इसको देखने के लिए इच्छुक रहेंगे। ऐसे में वह एक्सप्रेसवे टावर के सामने वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। इससे सड़क हादसे हो सकते हैं।

ट्विन टावर को गिराने से पहले ट्रायल ब्लास्ट होगा

इन ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण से पहले एक बार ट्रायल ब्लास्ट होगा। यह ट्रायल ट्विन टावर में ही होगा। इस ट्रायल में कंक्रीट के सांकेतिक स्ट्रक्चर बनाकर उसमें पटाखे भरे जाएंगे। यह ट्रायल इस महीने के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के जरिए तैयारियां परखी जाएंगी। अगर कुछ कमी मिलती है तो उसमें संशोधन किया जाएगा।

सोसाइटी में बने ट्विन टावर अभी तक 22 मई 2022 को गिराए जाने प्रस्तावित हैं। फाइनल ध्वस्तीकरण से पहले इस महीने के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में ट्रायल ब्लास्ट किया जाएगा। यह ब्लास्ट एक टावर में बी-1 बेसमेट और दूसरे टावर में 14 वीं मंजिल पर होगा। इस ब्लास्ट में करीब एक ट्रक कांक्रीट का इस्तेमाल होगा। इन जगह ध्वस्तीकरण से एक सप्ताह से 10 दिन पहले विस्फोटक लगाया जाना शुरू कर देंगे। अधिकारियों की मानें तो 6-7 बार धमाके होंगे और 9 सेकेंड में टावर गिरा दिए जाएंगे। पिछले 22 दिन से ट्विन टावर में करीब 300 मजदूर अलग-अलग तल पर तोड़फोड़ के काम में लगे हुए हैं।

Scroll to Top