ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाकुंभ : 11 भाषाओं में श्रद्धालुओं की मदद करेगा एआई चैटबॉट, नेवीगेशन, पार्किंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल महाकुम्भ की संकल्पना को साकार करते हुए शुक्रवार को चैट बॉट कुम्भ सहायक लॉन्च कर दिया है। इस चैट बॉट का उद्देश्य महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले 45 करोड़ श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुविधाजनक बनाना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार महाकुम्भ को पहले की तुलना में अधिक दिव्य और भव्य बनाना चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने अफसरों को डिजिटल महाकुम्भ को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को महाकुम्भ से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैट बॉट कुम्भ सहायक का शुभारंभ किया। 

11 भाषाओं को श्रद्धालुओं को देगा मदद
चैट बॉट कुम्भ सहायक देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकुम्भ से जुड़ी सभी जानकारियां पलक झपकते उपलब्ध करा देगा। यह कुम्भ सहायक 11 भाषाओं में श्रद्धालुओं का मददगार साबित होगा। यह श्रद्धालुओं को नेवीगेशन, पार्किंग व रुकने के स्थान समेत हर जानकारी सेकेंडों में उपलब्ध कराने में सक्षम है। इसे आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे बोलकर या लिखकर अपने सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही जवाबों को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू भाषा शामिल है।

प्रमुख विशेषताएं

-व्यक्तिगत कुम्भ तस्वीर को बना सकते हैं यादगारः श्रद्धालु अपनी तस्वीर अपलोड करके महाकुम्भ की पृष्ठभूमि के साथ एक व्यक्तिगत तस्वीर प्राप्त कर सकते हैं। जिसे वे कुम्भ मेले के यादगार के रूप में सहेज एवं शेयर सकते हैं।
-आध्यात्मिक गुरुओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी ले सकते हैंः श्रद्धालु महाकुम्भ का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व, प्रमुख तिथियां भी इसकी मदद से जान सकते हैं। साथ ही आध्यात्मिक गुरुओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Scroll to Top