ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाकुंभ-2025 में तैयार किया जाएगा संचार ग्रीन कॉरीडोर

महाकुंभ-2025 में संचार ग्रीन कॉरीडोर तैयार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस रेडियो मुख्यालय के निदेशक और आईआईआईटी इलाहाबाद के बीच सोमवार को समझौता पत्र पर दस्तखत किया गया। नई तकनीकी उपकरणों से वीएचएफ संचार नेटवर्क द्वारा सर्वे कर ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुदृढ़ संचार की व्यवस्था किया जाएगा। महाकुंभ-2025 में सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए सोमवार को पुलिस रेडियो मुख्यालय लखनऊ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इलाहाबाद (आईआईआईटी इलाहाबाद) के साथ विचार-विमर्श किया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस रेडियो विभाग एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग हस्ताक्षरित किया गया। यूपी पुलिस की तरफ पुलिस महानिदेशक दूरसंचार डॉ. संजय तरडे, आईआईआईटी इलाहाबाद के निदेशक डॉ. मुकुल सतावने के बीच समझौता पत्र पर दस्तखत किए गए। समझौता पत्र पर दस्तखत होने के समय आईजी/निदेशक पुलिस दूरसंचार सुनील कुमार सिंह, डीआईजी राघवेंद्र द्विवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

ब्लैकस्पॉट चिह्नित कर संचार व्यवस्था को करेंगे सुदृढ़

एडीजी दूरसंचार डॉ. संजय तरडे के मुताबिक समझौते का उद्देश्य भव्य एवं दिव्य महाकुंभ-2025 के आयोजन के लिए आईआईआईटी द्वारा संचार ग्रीन कॉरीडोर तैयार किया जाएगा। वीएचएफ संचार इंस्टालेशन का वेलिडेशन, नई तकनीकी उपकरणों से वीएचएफ संचार नेटवर्क का सर्वे कर ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर बेहतर संचार व्यस्था कराया जाना है। आईआईआईटी इलाहाबाद द्वारा एडवांस कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी की सहायता से निर्बाध संचार प्रदान किए जाने में सहायता प्रदान करेगा। जरूरत पड़ने पर आईआईआईटी इलाहाबाद द्वारा सॉफ्ट स्किल एवं तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।

Scroll to Top