ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाभारत’ के ‘भीम’ प्रवीण कुमार का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  टीवी इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर है। फेमस सीरियल ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था। बताते चलें कि एक्टिंग के साथ-साथ प्रवीण कुमार स्पोर्ट्स भी खूब एक्टिव रहते थे।

पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती थीं।

‘महाभारत’ में उनके कोस्टार रहे गजेंद्र चौहान ने प्रवीण कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।’

पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती है।

एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। इतना ही नहीं प्रवीण कुमार दो बार ओलंपिक में भी भारता का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्हेने अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन के कारण प्रवीण कुमार को BSF में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली गई थी और इसके जरिए भी उन्होंने देश की सेवा की थी।

Scroll to Top