ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ मामले में 5 दिन की पुलिस रिमांड

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी  की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रहे है। मगंलवार को असम के बारपेटा जिले की स्थानीय अदालत ने मेवानी को महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ मामले में पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट करने को लेकर कोर्ट ने सोमवार को ही जिग्नेश मेवानी को जमानत दी थी। जमानत के कुछ ही देर बाद जिग्नेश मेवानी पर दूसरे थाने में दर्ज महिला पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि असम के कोकराझार कोर्ट से जिग्नेश मेवानी को जमानत मिल गई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने मेवानी को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कोरकाझार से जिग्नेश मेवानी को बारपेटा ले जाया गया। इसी दौरान उनपर महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने और उन्हें गाली देने का आरोप लगा। इससे पहले जिग्नेश मेवानी पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। असम पुलिस ने मेवानी को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इस मामले में मेवानी तीन दिनों तक पुलिस की रिमांड में थे।

जिग्नेश मेवानी पर दर्ज शिकायत में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी) समेत कई धाराएं लगाई गई है। उनपर बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी के खिलाफ विवादित और तल्ख टिप्पणी करने का आरोप है। पीएम मोदी के गुजरात दौरे से पहले भी मेवानी ने कुछ विवादित ट्वीट किए थे जिसपर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

 

Scroll to Top