ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मां काली के पोस्टर विवाद में कूदीं महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से बात करते वक्त मां काली को मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी बताया। उन्होंने कहा कि वह देवी काली को इसी रूप में देखती हैं। दरअसल कनाडा के एक फिल्ममेकर की फिल्म के पोस्टर को लेकर उठे विवाद को लेकर टीएमसी सांसद ने यह बात कही। महुआ ने डायरेक्टर लीना मणिमेकलई का बचाव किया। उन्होंने  कहा कि हर किसी को देवी-देवताओं को अपने ढंग से मानने और पूजा करने का अधिकार है।

बता दें कि जिस पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ उसमें मां काली को स्मोकिंग करते हुए दिखाया गया है। इसी पोस्टर में काली के हाथ में एक रेनबो फ्लैग है जो कि दुनियाभर में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर प्राइड के लिए जाना जाता है। इंटरव्यू के दौरान महुआ मोइत्रा ने नूपुर शर्मा के बयान को लेकर कहा कि वह आलोचना की पक्षधर हैं लेकिन हिंसा भड़काने की नहीं।

मोइत्रा ने कहा, आप जिस तरह चाहें अपने भगवान की कल्पना कर सकते हैं। मेरे लिए मां काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर भगवान को विस्की चढ़ाई जाती है वहीं कई अन्य जगहों पर इसे ईशनिंदा भी माना जा सकता है। बता दें कि पोस्टर पर विवाद शुरू होनें के बाद टोरंटो में भारतीय  उच्चायुक्त ने इस पोस्टर को हटाने को कहा है।

टीएमसी सांसद ने सिक्किम और भूटान का जिक्र करके कहा कि यहां देवी देवताओं को शराब चढ़ाई जाती है। यूपी और अन्य जगहों पर शराब को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि तारापीठ के आसपास बहुत सारे साधु-संत धूम्रपान करते हुए दिखते हैं। हो सकता है कि वे काली देवी की उसी रूप में पूजा करते हों।

सोमवार को यूपी में मणिमेकाली के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। उनपर हिंसा भड़काने का प्रयास आर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।  इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने भी एक केस दर्ज किया है।

Scroll to Top