ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मां को अस्पताल में छोड़कर भागे अफसर बेटे

जयपुर शहर और बेहद ही हैरान करने वाली है । 90 साल की उम्र में अपनी मां के साथ बेटों ने इतना टॉर्चर किया कि पुलिस को दखल देनी पड़ी । उसके बावजूद भी बेटा पुलिस को ही कानून का पाठ पढ़ाता रहा । अब इस मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की ओर से शिकायत ली है और कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दरअसल, राजस्थान की सबसे बड़ी सरकारी यूनिवर्सिटी राजस्थान यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रोफेसर राहुल जोशी के खिलाफ यह मामला सामने आया है। जोशी ने 4 सितंबर को अपनी 90 साल की मां को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। एक-दो दिन उसने मां की देखभाल की उसके बाद वहां से निकल गया और दोबारा नहीं आया। अस्पताल स्टाफ प्रोफेसर को फोन करके बुलाता लेकिन वह फोन स्विच ऑफ कर लेता।

बुजुर्ग महिला की देखभाल कर रहे डॉक्टर

अस्पताल में बुजुर्ग महिला की देखभाल कर रहे डॉक्टर पंकज आनंद ने कहा कि अस्पताल के स्टाफ को मानसरोवर स्थित राहुल जोशी के घर भेज तो वह मानसिक रोगियों की तरह हरकत करने लगा और हाथापाई करने की कोशिश करने लगा। मां अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें लूज मोशन के बाद डीलक्स रूम में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल का स्टाफ ही उनकी देखभाल कर रहा है । यह देखभाल कब तक चलेगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती । उधर फॉर्टिस हॉस्पिटल जिस थाना क्षेत्र में आता है। उस थाने के स्टाफ ने राहुल जोशी के अलावा बुजुर्ग महिला के दूसरे बेटे आनंद जोशी को फोन किया तो उसने भी फोन स्विच ऑफ कर लिया। आनंद जोशी दिल्ली में इग्नू यूनिवर्सिटी में सीनियर प्रोफेसर है और उनकी सैलरी भी अच्छी खासी है। जवाहर सर्किल थाना स्टाफ ने बताया फिलहाल दोनों बेटों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

Scroll to Top