ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मां दुर्गा के पंडाल में अटपटे कपड़े पहन पहुंची मॉडल

भारत के पश्चिम बंगाल और कोलकाता में दुर्गा पूजा देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। अधिकांश लोग अपने घरों में दुर्गा माँ की स्थापना करते हैं और सार्वजनिक रूप से भी कई जगहों पर दुर्गा पंडाल स्थापित किए जाते हैं। लेकिन भक्ति और श्रद्धा से भरे इस दुर्गा पूजा स्थल पर कुछ मॉडल्स के अश्लील कपड़े पहनकर आने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। मिस कोलकाता 2016 की विजेता बताने वाली हेमोश्री भद्र और 2017 की मिस कोलकाता बताने वाली सन्नति मिश्रा नाम की ये दो मॉडल्स अपने शरीर के अंग प्रदर्शित करते हुए दुर्गा पंडाल में आईं, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली।

कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या धार्मिक आयोजन दुर्गा पूजा के दौरान इस तरह के कपड़े पहनना जरूरी है? सन्नति द्वारा इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। सिर्फ कपड़े ही नहीं, दुर्गा पंडाल के सामने ये मॉडल्स चप्पल भी उतारने की बजाय हाई हील्स पहने हुए देवी के सामने फोटो खिंचवा रही थीं। एक ने साइड ओपन गाउन पहना था, जबकि दूसरी ने काली पैंट और लाल रंग का एक टॉप पहना था जो उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को ढक नहीं रहा था। वहीं, एक और लड़की ने भगवा रंग की मिनी स्कर्ट और उसी रंग का एक टॉप पहना था। ये तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इतना ही नहीं, सन्नति ने लिखा, ‘यह बहुत ही विद्रोही था, हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा हो सकता है, एक लड़की होने के नाते हम हमेशा अपने शरीर को ‘बुरा’ समझते हैं लेकिन जीवन ऐसा ही है, यह नए उदाहरण और अनुभव देता है।’ यह तस्वीर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ लोगों ने कमेंट किया कि ये मॉडल नहीं, एडल्ट स्टार हैं।

Scroll to Top