ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए सीएम

त्रिपुरा (मानवीय सोच) बीजेपी  के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद माणिक साहा  ने आज (रविवार को) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राजभवन में गवर्नर एसएन आर्य ने माणिक साहा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

माणिक साहा ने ली सीएम पद की शपथ

बता दें कि त्रिपुरा सीएम माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb), बीजेपी के विधायक और राज्य के कई मंत्री मौजूद रहे. बिप्लब कुमार देब ने शनिवार शाम को अचानक इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बीजेपी ने सीएम पद की जिम्मेदारी माणिक साहा को सौंप दी थी. शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी शामिल हुईं.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार

गौरतलब है कि विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायकों ने राज्य में बीजेपी के शासन में ‘फासीवादी शैली में हिंसा’ होने का आरोप लगाते हुए शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया.

त्रिपुरा में साल 2023 में होगा विधान सभा चुनाव

त्रिपुरा में युवा बिप्लब कुमार देब की जगह अधिक उम्र वाले डेंटल सर्जन माणिक साहा को मुख्यमंत्री नियुक्त करने के फैसले को कई लोग रणनीतिक लिहाज से अहम इस पूर्वोत्तर राज्य में ‘दोबारा जड़ें जमाने की बीजेपी की बड़ी कवायद’ के तौर पर देख रहे हैं. त्रिपुरा में साल 2023 में विधान सभा चुनाव होगा.
गौरतलब है कि चुनाव से 1 साल पहले माणिक साहा को मुख्यमंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, त्रिपुरा में अगले 8 से 9 महीने में प्रस्तावित विधान सभा चुनावों से पहले संगठन को ‘तत्काल मजबूती देने’ के लिए यह कदम जरूरी था.

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के छात्र रह चुके माणिक साहा साल 2016 में बीजेपी में शामिल होने से पहले विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्य थे. 2020 में बिप्लब देब के त्रिपुरा बीजेपी का अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उन्होंने राज्य में पार्टी की कमान संभाली थी.

 

Scroll to Top