ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# माफिया अतीक अहमद की 12.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज : (मानवीय सोच) माफिया अतीक अहमद की 12.5 करोड़ की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने सोमवार को कुर्क कर दिया। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। पुलिस ने मुनादी कराने के बाद संपत्ति को कुर्क कर दिया और वहां पर इससे संबंधित बोर्ड भी लगवा दिया। 12.5 करोड़ रुपये की 25 बीघे जमीन को अतीक ने राजमिस्त्री हूबलाल के नाम पर बनाई थी।  एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गौसपुर कटहुला स्थित इस जमीन को कुर्क करने के लिए कागजी कार्रवाई कई दिन पहले ही शुरू हो गई थी। पुलिस ने इसे गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर दिया। कुल 23,447 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली यह जमीन अतीक ने 14 अगस्त 2015 को एक राजमिस्त्री के नाम से खरीदी थी।

जुलाई में लखनऊ के विभूति खंड, गोमती नगर स्थित जिस होटल से अतीक के अधिवक्ता विजय मिश्र को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने वहीं से इस जमीन के रजिस्ट्री के पेपर बरामद किए थे। इसके बाद ही बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। होटल में इसी जमीन की डील होनी थी। सूत्रों के मुताबिक, जमीन को चिह्नित करने के बाद इसके संबंध में और जानकारी जुटाई गई।

Scroll to Top