ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्तार अंसारी की पेशी लेकिन नहीं हो सकी सुनवाई, अब 28 को तय होंगे आरोप

मऊ  (मानवीय सोच)  विधायक निधि दुरुपयोग के मामले में मंगलवार को मुख्तार अंसारी की सिविल जज सीनियर डिवीजन एमपी/एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी की अदालत में पेशी हुई। बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण बहस नहीं हो सकी। मंगलवार को आरोप पर बहस होनी थी। अब अगली तिथि 28 जून तय की गई है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ सरायलखन्सी थाने में विधायक निधि के दुरुपयोग का मामला दर्ज कराया गया है।

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा इस मामले में मंगलवार को मुख्तार अंसारी का वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पेशी किया जाना था। बांदा जेल से अपरान्ह लिंक जुड़ने के बाद पूर्व विधायक की पेशी की गई। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने मुख्तार अंसारी से औपचारिक पूछताछ की। पूछताछ के बाद न्यायालय ने अगली पेशी की तारीख 28 जून नियत की।

बताते चलें कि सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के सरवां मे स्थित बैजनाथ महाविद्यालय को मानक के विपरीत विधायक निधि से लाखों रूपया दिया गया था। इस मामले मे पूर्व सदर विधायक सहित कई लोग आरोपित बनाए गए थे।

विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में ही सिविल जज सीनियर डिवीजन एमपी/एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी की अदालत में पेशी हुई। अधिवक्ताओ के न्यायिक कार्य से विरत होने के कारण मामले में  आरोप पर बहस नहीं हो सकी। इसलिए अब पेशी की अगली तिथि 28 जून नियत की गई है।

 

Scroll to Top