ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्य सचिव करेंगे स्वास्थ्य विभाग में तबादले की जांच, मुख्यमंत्री योगी ने गठित की कमेटी

लखनऊ   (मानवीय सोच) स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादले का मामला गरमाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए मुख्य सचिव डीएस मिश्रा के नेतृत्व में कमेटी गठित कर दी है।

इस कमेटी में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं अपर मुख्य सचिव गन्ना संजय भूसरेड्डी को भी शामिल किया है। मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा था।

इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में हलचल मची हुई है। प्रांतीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा एसोसिएशन ने भी पूरे मामले को आपत्तिजनक बताया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य कमेटी गठित की है। प्रांतीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन वैश्य ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी गठित होने से डॉक्टरों को राहत मिलेगी।

Scroll to Top