ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, स्वतंत्रता दिवस के इस अविस्मरणीय अवसर पर कोई छुट्टी मनाने न जाए

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि भारत की आजादी के अमृत पर्व पर आयोजित इस बार का स्वतंत्रता दिवस विशेष है। इस बार 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के तहत हर घर तिरंगा फहराना है। इसलिए हर व्यक्ति अपने तरीके से इस स्वतंत्रता सप्ताह से जुड़े। इस दौरान सभी के घरों, सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाए।

वह बृहस्पतिवर को इसकी तैयारियों के लिए प्रदेश भर के विभिन्न नागरिक गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के हर एक वर्ग, हर तबके, हर सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला स्वयंसेवी संगठनों, खेल क्षेत्र व व्यापारी संगठन आदि को इससे जोड़ें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानी वीरों, सेना और पुलिस के शहीदों के परिजनों को ब्लॉक पर जिले में कार्यक्रमों में बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाए।

उन्होंने कहा कि भविष्य में 25 वर्षों के बाद ही ऐसा अवसर आएगा। इसलिए ऐसा माहौल रहे कि पूरी दुनिया देखे। इस अविस्मरणीय अवसर पर कोई छुट्टी मनाने न जाए। स्वतंत्रता सप्ताह पर्व महज एक सरकारी कार्यक्रम न रहे, बल्कि हर एक नागरिक का कार्यक्रम बने। पूरे सात दिन तक उत्सव का माहौल हो। उन्होंने स्वयंसेवी सगठनों से अपील की है कि ऐसे सामाजिक संगठन वर्षों से जनता के बीच में सेवा कार्य कर रहे हैं। इसलिए लोगों को इससे जोड़ें। खेल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत, तीज, त्योहार से जुड़े सभी आयोजनों को आजादी के अमृत पर्व से जोड़ें।
कहा कि कानपुर के पार्षद श्यामलाल गुप्ता का लिखा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गान व अन्य देशभक्ति गीतों का सस्वर गान किया जाए। स्वतंत्रता दिवस पर दीपावली जैसी साफ.-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए। लोगों को आजादी की उपयोगिता और महत्व बताएं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम व जिलाधिकारी लखनऊ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Scroll to Top