ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से की पौधरोपण अभियान की शुरुआत

चित्रकूट  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने जिले में हरिशंकरी प्रजाति का पौधा रोप कर प्रदेश के वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके के शहरीन गांव में कोदंड वन क्षेत्र में पौधरोपण किया।

सीएम के साथ प्रदेश के राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद व विधायकों ने भी पौध रोपण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है। हर इंसान को प्रकृति की रक्षा करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। चित्रकूट की धरती से यह संदेश पूरे प्रदेश वासियों को दिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण से ही मानव प्रजाति सुरक्षित रहेगी।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से जल्द ही प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बुंदेलखंड के लोगों का भला होगा। क्षेत्र का विकास होगा। राजापुर स्थित महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली और लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि स्थली का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार करा रही है।

लालापुर में रोपवे भी बनवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल मिलेगा। हाई स्कूल की टॉपर के अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों और सरकारी योजनाओं के 10 पात्रों को मुख्यमंत्री ने मंच से सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 28 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं का लोकार्पण भी किया। चित्रकूट से मुख्यमंत्री सीधे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Scroll to Top