ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियो व अधिकारियो को दिए निर्देश, तीन महीने के अंदर अपने-अपने परिवार का करें संपत्ति का ब्‍यौरा सार्वजनिक

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी खेल रहे योगी आदित्यनाथ बेहद जुदा रूप में हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ने के क्रम में अपने मंत्रि परिषद के साथ सभी शीर्ष अफसरों को मिशन क्लीन में शामिल किया है। एनेक्सी में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक में बड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों से तीन महीने में अपनी तथा परिवार की संपत्ति को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं इन सभी को अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इसमें सभी आइएएस, आइपीएस, पीसीएस तथा पीपीएस अफसरों से भी तीन महीन के अंदर उनकी सभी प्रकार की संपत्ति तथा पारिवारिक स्थिति का ब्यौरा मांगा है।मुख्यमंत्री ने मंत्रि परिषद की बैठक में कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है। इसी भावना के अनुरूप सभी मंत्रीगण शपथ लेने के अगले तीन माह की अवधि के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी मंत्रीगणों के लिए निर्धारित आचरण संहिता का पूरी निष्ठा से पालन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मंत्रीगण यह सुनिश्चित करें कि शासकीय कार्यों में उनके पारिवारिक सदस्यों का कोई हस्तक्षेप नहीं हो। हमें अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री गण के साथ ही सभी लोक सेवक (आइएएस, आइपीएस, पीसीएस व पीपीएस अफसर) भी अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करे। यह विवरण आमजनता के अवलोकनार्थ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।मंत्रिपरिषद के समक्ष सभी विभागों के सांगठनिक व्यवस्था से अवगत होते हुए विगत पांच वर्ष में विभाग की उपलब्धियों के परिचय के साथ सौ दिन, छह माह, एक वर्ष, दो वर्ष और पांच वर्ष की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण संपन्न हो चुका है। अब इस कार्ययोजना को यथार्थ रूप देने का समय है। सभी माननीय मंत्रीगण विभागीय अधिकारियों का मार्गदर्शन करें। परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित कराएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम सभी को अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए अभी से प्राण-प्रण से जुटना होगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मंत्रीगणों को सोमवार व मंगलवार को अनिवार्य रूप से राजधानी में रहना होगा। शुक्रवार से रविवार तक अपने निर्वाचन क्षेत्र/प्रभार के जिलों में जनता के बीच रहने का कार्यक्रम बनाएं।

Scroll to Top