ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्‍यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश, आरोपियों पर लगाया जाएगा NSA

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन आज 12 वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया। इसके बाद 24 जिलों में दूसरी पाली के तहत दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच और सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने पेपर लीक कांड के बाद लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया बलिया के डीआईओएस की जवाबदेही तय करते हुए उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसटीएफ करेगी। जांच की जद में वे सभी 24 जिले हैं जहां पेपर लीक हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की एक टीम बलिया के लिए रवाना भी हो चुकी है।इस बीच प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी ने बलिया के डीएम और एसपी से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है।

मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इस बारे में निर्णय लिया जा रहा है। अभी इतना स्‍पष्‍ट तौर पर बताया जा सकता है कि पेपर काफी सुरक्षा में रखे गए थे। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सारी व्‍यवस्‍था की गई थी। इसके बावजूद पेपर लीक हुआ है तो निश्चित ही इसमें जिम्‍मेदारी तय की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। शासन के सूत्रों के अनुसार इस मामले में दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इसके पहले माध्‍यमिक शिक्षा की अपर मुख्‍य सचिव आराधना शुक्‍ला ने बताया कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी व 316 ईआई का पर्चा लीक हुआ है। इसके मद्देनज़र उन 24 जिलों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है जहां इस सीरीज के पेपर भेजे गए थे। निरस्त परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बाकी 51 जिलों में परीक्षा कराई जा रही है।

इन जिलों में रद्द की गई है परीक्षा 
बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा ,आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, रामपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा अंबेडकरनगर और गोरखपुर

 

Scroll to Top