ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद में बोले सपा विधायक आजम खान : आरएसएस का फंड रेजर है लुलु मॉल का मालिक, वही लाया था नमाजी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  नमाज को लेकर चर्चा में आया लखनऊ का सबसे बड़े लुलु मॉल एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व मंत्री और रामपुर सपा विधायक आजम खान ने लुलु मॉल को लेकर बड़ा बयान दिया है।  गुरुवार को मुरादाबाद में अदालत आए सपा विधायक आजम खां ने कहा कि लखनऊ में लुलु मॉल बनाने वाला आरएसएस का फंड रेजर है। उसने माल बनाया, वाद भी उसका खड़ा किया है।

नमाजी भी वही लाया था। उसे नाम बदलना चाहिए, क्योंकि वह मॉल से कमाई कर रहा है। वह मॉल का नाम नहीं बदलेगा। वह अपनी गिरहबान में झांके और जवाब दे। हमसे जवाब नहीं मांगे। कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते आजम खां ने आज भी अपने अंदाज में जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में सपा विधायक ने विपक्षी नेताओं पर ईडी की छापामार कार्रवाई के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले मुरादाबाद में छजलैट बवाल केस में पेशी पर आरोपी कई सपाई नेता आए थे।

एक आरोपी नेता के स्थगन प्रार्थना पत्र के चलते गुरुवार को आजम खां और अब्दुल्ला आज़म के बयान नहीं हो सके। इस दौरान अमरोहा से महबूब अली, पूर्व विधायक मनोज पारस, पूर्व नसीमुल हसन राजेश यादव, डीपी यादव, इकराम कुरेशी अदालत मे पेश हुए। राजकुमार प्रजापति की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से अदालत में गुहार लगाई गई है कि गवाह को रिकॉल किया जाए।

Scroll to Top