ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मेडिकल कॉलेज में स्थापित की गई ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन, आसानी से मिलेगा प्लाज्मा और प्लेटलेट्स

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) एटा में लोगों के लिए खुशखबरी है। आने वाले समय में उन्हें आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह सब जल्द ही मेडिकल कॉलेज में मिलने लगेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन को स्थापित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के पास बनी नई बिल्डिंग में ब्लड कंपोनेंट सेपरेट मशीन स्थापित करा दी गई है। अभी लाइसेंस नहीं मिला है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। लाइसेंस मिलते ही मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन से खून से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग किया जा सकेंगे। जो अलग-अलग लोगों के काम आएंगे। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। अभी तक प्लेटलेट्स सहित प्लाज्मा के लिए जिले के लोगों को आगरा और अलीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है। यहां मशीन का संचालन शुरू होने के बाद लोगों को बाहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Scroll to Top