नई दिल्ली (मानवीय सोच) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर गए और सभी वैज्ञानिकों से मिले। इस दौरान पीएम ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग वाली जगह को शिवशक्ति नाम दिया। हालांकि ये नाम विपक्ष को रास नहीं आया।
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा- हम नाम रखने वाले कौन होते हैं, हम चंद्रमा के मालिक नहीं हैं।
उधर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा। मोइत्रा ने अडाणी का नाम लेकर मून मिशन पर केंद्र सरकार को घेरा। मोइत्रा ने कहा- अडाणी अब चांद पर अर्थ फेसिंग फ्लैट बनाएंगे।

इससे पहले महुआ ने शनिवार को लिखा था कि इसरो का लैंडर चांद पर पहली बार नहीं गया है। भाजपा को याद दिलाना चाहिए कि नरेंद्र मोदी चांद पर नहीं गए है, और चंद्रयान की रिसर्च बीजेपी आईटी सेल ने नहीं की है। बीजेपी ने 2024 चुनाव के लिए, इसरो को कैंपेन टूल बना लिया है।
