ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 19,100 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली (मानवीय सोच) सरकार ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 19,111 करोड़ रूपये की संपत्ति बरामद कर ली है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ऊपरी सदन को लिखित जानकारी दी है कि तीनों उद्योगपतियों की 19,111 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। तीनों उद्योगपतियों ने भारतीय बैंकों को 22,585.83 करोड़ का चूना लगाया और फिर विदेश भाग गए।

पंकज चौधरी ने सदन को बताया कि 15 मार्च 2022 तक PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत  तीनों से मिलाकर 22,585.83 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।  19,111.20 करोड़ की संपत्ति में से 15,113.91 करोड़ रुपयों की संपत्ति पब्लिक बैंक को वापस दी जा चुकी है। उन्होंने ये भी बताया कि इनमें से 335.06 करोड़ रुपये की संपत्ति भारत सरकार को सौंपी गई है।

पंकज चौधरी ने कहा कि 15 मार्च 2022 तक कुल अमाउंट का  84.61% प्रतिशत रिकवर कर लिया गया है। वहीं बैंकों को हुए घाटे का 66.91 प्रतिशत उन्हें वापस लौटा दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि 15 मार्च 2022 तक बैंकों के समूह जिसका नेतृत्व एसबीआई बैंक कर रहा है, उसे 7,975.27 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने तीनों की संपत्ति को बेचकर 7,975.27 करोड़ रुपये बैंकों के समूह को लौटा दिए हैं। गौरतलब है कि तीनों उद्योगपतियों विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने बैंकों के समूह को चूना लगाकर सारा पैसा लेकर विदेश भाग गए थे। विजय माल्या लंदन में हैं जबकि मेहुल चौकसी और नीरव मोदी एंटीगुआ की नागरिकता लेकर वहीं बस गए हैं। भारत सरकार ने विदेशी अदालतों में भी इन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

Scroll to Top