मोरक्को : (मानवीय सोच) देर रात आए भूकंप में अब तक 2,012 लोगों की मौत हो चुकी है। BBC के मुताबिक, 2,059 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से 1404 की हालत गंभीर है। किंग मोहम्मद VI ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने पीड़ितों को खाना, आवास और दूसरी मदद देने का आदेश दिया है।
मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। हालांकि, US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। साथ ही कहा कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है। UN यानी संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक भूकंप की वजह से 3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया गया, जो माराकेश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है।
