ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले : जुलूस-ए मोहम्मदी में तिरंगा झंडा भी लगाएं मुसलमान

बरेली  : (मानवीय सोच)  दरगाह आला हजरत स्थित ग्रांड मुफ्ती हाउस में मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की बैठक हुई। इसमें उलमाओं ने जुलूसों में डीजे और ढोल नगाड़े के इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की। मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि शरीयल ने नाच-गाना, ढोल-तमाशा व डीजे आदि चीजों के इस्तेमाल को स्पष्ट तौर पर नाजायज करार दिया है। मगर बीते कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि इमाम हुसैन की निसबत से मोहर्रम के महीने में खूब डीजे का इस्तेमाल हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि उर्स के कार्यक्रमों में चादरों के जुलूस के नाम पर डीजे बजाया जा रहा है। हद यहां तक हो गई कि पैगंबर-ए-इस्लाम के नाम से मनसूब जुलूस-ए मोहम्मदी में भी धड़ल्ले से डीजे का इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि दीन के उत्थान और कौम के कल्याण के लिए जिन लोगों की जेब से पांच रुपये तक नहीं निकलते हैं, वही लोग धार्मिक कार्यक्रमों में 80 हजार से लेकर 1.5 लाख तक के रुपये से डीजे बुक कराते हैं। ऐसे लोग गैरों के सामने इस्लामी शरीयत का मजाक न बनवाएं।

Scroll to Top