नोएडा : (मानवीय सोच) यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वैन भीषण हादसे की शिकार हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन बच्चे घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है
पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से लगभग 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ है. यहां देर रात एक बजे इको वैन में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर लगने के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. वैन में आठ लोग सवार थे घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन बच्चे घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक है.
