(मानवीय सोच) : यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज स्पीड से वाहन नहीं चला सकेंगे. 15 दिसम्बर से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए नई स्पीड लिमिट जारी हो जाएगी. इसकी वजह है सर्दी. दरअसल सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे की सम्भावना बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए को गति सीमा को घटाए जाने का निर्णय लिया गया है.
इसको लेकर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेस वे पर हल्के व भारी वाहनों के लिए गति सीमा को कम करने का फैसला किया गया है और हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए साठ किमी प्रति घंटा निर्धारित करने को लेकर योजना तैयार की जा रही है.
खबरों के मुताबिक, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल एक्सप्रेस वे पर जनवरी से अक्टूबर के बीच हादसे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इसी के बाद ये फैसला किया गया है. जहां पिछले साल दस महीने के दौरान 262 हादसे हुए थे, तो वहीं इस वर्ष अक्टूबर तक हादसों की संख्या 341 पहुंच गई है. हादसे में कमी लाने के लिए ही प्राधिकरण की ओर से ये निर्णय लिया गया है.
