ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाक

जम्मू-कश्मीर  (मानवीय सोच)  अलगाववादी नेता और आतंकवादी घटनाओं के आरोपी यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दोषी करार दिया गया है। यासीन मलिक ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल किया था। हालांकि अलगाववादी नेता की सजा को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के कई जाने-माने लोग भड़के हुए हैं और अपना गुस्सा पीएम मोदी पर निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने इसे न्यायिक आतंकवाद बता दिया है।

अब्दुल बासित ने एक ट्वीट कर कहा, ‘शर्मनाक, भारत की कंगारू कोर्ट  के द्वारा न्यायिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है। इसे पहले कि मोदी खुद को फंसीवादी में बदल लें दुनिया को भारत के सामने उठकर खड़ा होना पड़ेगा। ‘ अलगाववादी नेता को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी नफरतभरा ट्वीट किया है। अफरीदी ने कहा, भारत उन आवाजों को दबाने की कोशिश कर रहा है जो कि मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ उठ रही हैं।

शाहिद अफरीदी ने कहा, ‘यासीन मलिक के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाकर कश्मीर के आजादी के संघर्ष को रोका नहीं जा सकेगा। यूएन को कश्मीरी नेताओं के खिलाफ इस तरह के गैरकानूनी मुकदमों का संज्ञान लेना चाहिए।’ अफरीदी के इस नफरतभरे ट्वीट पर पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, प्रिय शाहिद अफरीदी, उसने कोर्ट में खुद अपना जुर्म कबूल किया है। तुम्हारी जन्मतिथि की तरह सब कुछ मिसलीडिंग नहीं हो सकता।

यासीन मलिक को सजा सुनाने से पहले सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इसके अलावा उसे कोर्ट रूम में हाजिर करने से पहले डॉग स्कॉड और स्कैनिंग मशीन से ठीक से जांच की गई है।

Scroll to Top