ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूक्रेन ने भारत से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली (मानवीय सोच) भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि इस मामले में आपके (भारत) प्रधानमंत्री पुतिन से बात कर सकते हैं। वह हमारे राष्ट्रपति से भी बात कर सकते हैं। इतिहास में कई बार भारत ने शांति स्थापना की भूमिका निभाई है। हम इस युद्ध को रोकने के लिए आपकी मजबूत आवाज की मांग कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हम इस युद्ध को रोकने में भारतीय नेतृत्व के सक्रिय समर्थन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि भारत रूस के आक्रमण के खिलाफ उनकी मदद करें। यूक्रेन के राजदूत ने गुरुवार को कहा, “वर्तमान समय में, हम भारत के समर्थन की गुहार लगा रहे हैं। लोकतांत्रिक राज्य के खिलाफ अधिनायकवादी शासन की आक्रामकता के मामले में, भारत को पूरी तरह से अपनी वैश्विक भूमिका निभानी चाहिए।”

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने कहा, “मोदी जी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सम्मानित नेताओं में से एक हैं। मैं नहीं जानता कि पुतिन कितने विश्व नेताओं की बात सुन सकते हैं लेकिन मोदी जी की हैसियत से मुझे उम्मीद है कि उनकी मजबूत आवाज के मामले में पुतिन को कम से कम इस पर विचार करना चाहिए। हम भारत सरकार के अधिक अनुकूल रवैये की उम्मीद कर रहे हैं।”

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमिर जेलेनस्की ने विश्व के अन्य नेताओं से देश को रक्षा सहयोग मुहैया कराने और उसके हवाई क्षेत्र को रूस से बचाने में मदद करने की अपील की है। बृहस्पतिवार सुबह रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बीच जारी एक बयान में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेनस्की ने कहा कि रूस ने ‘‘यूक्रेन और पूरे लोकतांत्रिक विश्व के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है।’’ उन्होंने वैश्विक नेताओं से देश को रक्षा सहयोग मुहैया कराने और उसके हवाई क्षेत्र को रूस के आक्रमण से बचाने में मदद करने की अपील की है।

 

Scroll to Top