ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिल CM योगी ने बढ़ाया हौसला

गोरखपुर  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटे गोरखपुर के छात्रों से बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। उन्‍होंने छात्रों का हाल-चाल पूूूछा और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि चिंता मत कीजि‍ए। आपका भविष्‍य भी अच्‍छा रहेगा। सब ठीक होगा।

सीएम योगी ने कहा कि युद्ध की इस विभिषिका में उत्तर प्रदेश के एक-एक छात्र की सकुशल घरवापसी होगी। छात्रों का पठन पाठन भी जारी रहे, इसका भी इंतजाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में करने के प्रयास जारी हैं। 15 की संख्या में मंदिर पहुंचे छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कहा कि देश से 6000 किलोमीटर दूर परदेस में युद्ध के बीच अपने लोगों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार के प्रयास से दूसरे देशों के साथी छात्र भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर रहे हैं।

रोमानिया और हंगरी बॉर्डर सिर्फ भारतीयों छात्रों एवं नागरिकों के लिए खोले जा रहे हैं। वहां हम सब मानते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। वहीं, छात्रों से संवाद में मुख्यमंत्री योगी ने ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता को ऐतिहासिक बताया। छात्रों से अनुभव सुन कर सीएम योगी आदित्यनाथ भावुक भी हो गए। इस मुलाकात में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। इसके पूर्व लखनऊ में बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे 52 छात्रों से मुलाकात की गई थी। ये सभी छात्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए आपदा विभाग की मदद से पहुंचे थे।

यूक्रेन से लौटे इन छात्रों ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
प्रियांशी गुप्ता, रक्षा श्रीवास्तव, सौभ्या राज, विपुल शुक्ला, हरि मोहन कुमार, हर्षिता कौशल उपाध्याय, आयुष द्विवेदी, छयनिका सिंह, काजल कश्यप, खुशी कश्यप, सृष्टि सिंह, पवन कुमार यादव, अमन कुमार दूबे, निखिल तिवारी, अखिलेश कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की।

छात्रों से सीएम से साझा किए अपने अनुभव
‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि यूक्रेन बार्डर पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बार्डर पार करने में 30 घंटे लगे, वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने बार्डर पर छात्रों के साथ मारपीट की। बहुत खराब व्यवहार किया लेकिन भारतीय दूतावास के सम्पर्क में आते ही सभी मुश्किले खत्म हो गई।’’
विपुल शुक्ला, एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष, विष्णुपुरम असुरन चौक
पोलैंड बार्डर पार करने में काफी दिक्कत हुई। बार्डर के 40 किलोमीटर दूर से पैदल तीन रात और दो दिन चले। तापमान माइनस सेवन से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस था। न खाना था न मोबाइल में चार्ज। खुले आसमान के नीचे हैंडबैग में पड़े चाकलेट से रास्ता कटा। लेकिन बार्डर पार करते ही सभी दिक्कते दूर हो गई।’’

Scroll to Top