लखनऊ : (मानवीय सोच) चिकित्सा जगत के बाद रोबोट तकनीक ने अब लखनवी रेस्टोरेंट में भी पैठ बनानी शुरू कर दी है। राजधानी लखनऊ के प्रमुख इलाके कपूरथला चौराहे पर इन दिनों लोग इस रेस्टोरेंट में रोबोट के हाथों का परोसा खाना खाने और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। रेस्टोरेंट मैनेजर हिमांशु बताते हैं कि यह उत्तर प्रदेश का पहला रोबोट रेस्टोरेंट है। अगला कानपुर में खोले जाने की तैयारी है। दरअसल इस विचार का जन्म जयपुर में हुआ। राजस्थान में इस तरह के तीन रेस्टोरेंट हैं।
यहां रोबोट डॉल का नाम है रूबी और दीवा। जब ऑडर्र किसी टेबल तक पहुंचाना होता है तो इसके हाथों में रखी ट्रे पर रख दिया जाता है और वो फीड किए गए कोड के मुताबिक सही टेबल पर पहुंच जाती है। वहां पहुंचते ही वो अपने शब्दों में कहती है द ऑडर्र हैज बीन डिलीवर्ड। जैसे ही कस्टमर अपना ऑडर्र उठा लेता है। रूबी और दीवा हैव अ नाइस मील…कहते हुए वो फिर काउंटर पर पहुंच जाती है।
