यूपी के 10 पुलिस कर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक

यूपी  (मानवीय सोच)   10 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पुलिस उपाधीक्षक संसार सिंह राठी और सविरत्ना गौतम भी शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच संबंधी मामलों में बेहतर काम करने वाले प्रदेश के 10 पुलिस कर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ के लिए चयनित किया है। सभी को 15 अगस्त को पदक दिए जाएंगे।

प्रदेश के जिन 10 पुलिस कर्मियों को पदक के लिए चुना गया है उनमें पुलिस उपाधीक्षक संसार सिंह राठी और सविरत्ना गौतम।

निरीक्षक राम गोविंद मिश्रा, भइया शिवप्रसाद सिंह, संतोष कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार, कमलेश सिंह व शैलेश कुमार राय शामिल हैं। इनके अलावा उपनिरीक्षकों नीरज कुमार पाल और सूरज कुमार तिवारी को भी पदक के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *