ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी के 14630 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन तक नहीं, कैसे चल पाएंगी स्मार्ट क्लासेज?

लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रदेश के 14630 विद्यालय अब तक बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। अगले दो माह में अभियान चलाकर इन सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में पता चला कि अभी काफी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। 

इससे स्मार्ट क्लास समेत ऑनलाइन पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि झटपट पोर्टल पर आवेदन कर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विद्यालयों का बिजली कनेक्शन कराया जाए। इसके लिए ऑपरेशन कायाकल्प से बजट की व्यवस्था कर दी गई है।

 जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है, उसमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। यहां पर बिजली के पोल भी 40 मीटर से दूर हैँ। ऐसे में ऊर्जा विभाग से अनुरोध किया गया है कि बिजली के खंभों की व्यवस्था कर स्कूलों का विद्युतीकरण कराया जाए।

Scroll to Top