ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट ; स्‍कूल बंद रखने का आदेश

यूपी   (मानवीय सोच)  49 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते सूबे में गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी और इसी के साथ कोहरा पड़ना भी शुरू हो जाएगा। इस बीच भारी बारिश की आशंका को देखते हुए गोंडा और इटावा में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत, बरेली, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी अलर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 8 से 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। इस दौरान यहां कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

बारिश से यूपी में 10 लोगों की मौत, फसलें बर्बाद
यूपी के कई जिलों में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से खरीफ की फसलें खराब हुईं वहीं दूसरी तरफ आकाशीय बिजली और दीवार गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई।

सीएम ने दिया बारिश से नुकसान की भरपाई का आदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले कई दिनों से राज्य के विभिन्न अंचलों में हो रही भारी बारिश से प्रभावित किसानों व अन्य नागरिकों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करवाएं और राहत कार्यों पर नजर रखें। जनहानि और पशुहानि के मामलों में पीड़ितों को अविलम्ब अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाए।

सीएम ने जिलों के जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने और जल्द से जल्द नागरिक सुविधाएं बहाल किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत कार्यों के संचालन के लिए राजस्व, पंचायतीराज, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जहां जल जमाव हुआ है वहां निकासी कराने को कहा है। 

Scroll to Top