ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी के बाजारों में हुई पैसों की बारिश, 17000 करोड़ का हुआ कारोबार

लखनऊ : (मानवीय सोच) धनतेरस पर प्रदेश के बाजारों में ग्राहकों के उमड़े सैलाब ने कारोबारियों का चेहरा चमका दिया। कार, दोपहिया, रीयल इस्टेट, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में खरीदारी के रिकॉर्ड टूटे। पिछले साल की तुलना में औसतन 22 फीसदी की तेजी बाजारों में देखी गई। कोरोना का असर पूरी तरह खत्म हो गया और बाजार पटरी पर लौटता दिखा। धनतेरस पर इन पांच सेक्टरों पर लक्ष्मी जमकर मेहरबान हुईं और करीब 17 हजार करोड़ रुपये की धनवर्षा इन पांच सेक्टरों पर कर दी।

ऑटो सेक्टर पर सेमी कंडकटर की कमी का साया छंट गया है। कोरोना के बाद सेमी कंडक्टरों की कमी के कारण बुकिंग के बावजूद डिलीवरी न दे पाने से मायूस ऑटो डीलरों के लिए यह दिवाली खुशियां लेकर आई। ऑटो डीलर्स एसोसिएशनों के मुताबिक लगभग सभी मॉडल मांग की तुलना में उपलब्ध हैं। इसका असर बाजार में साफ दिखाई दिया। त्योहारी सीजन में लगभग 4,100 कारें शोरूमों से निकलीं। लगभग 3,200 करोड़ रुपये की बिक्री अकेले कार बाजार में हुई। इसमें बड़ी संख्या में कारों की डिलीवरी छोटी और बड़ी दिवाली में भी की जाएगी।

Scroll to Top